• Sun. May 17th, 2026

ताला तोड़ चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया सामान

admin's avatar

Byadmin

May 17, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल –

 

जारंगडीह स्थित एक बंद क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बोकारो थर्मल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।

 

इस संबंध में जारंगडीह न्यू शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-06, क्वार्टर नंबर-45 निवासी रामा शंकर मंडल ने बोकारो थर्मल थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि 30 अप्रैल 2026 की रात उनके बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोकारो थर्मल थाना में कांड संख्या-28/26, दिनांक 02 मई 2026 को धारा 305(a)/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर जारंगडीह बाजार गुरुद्वारा के पास निवासी 20 वर्षीय अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर सोना जैसा दिखने वाला कान का बाली बरामद किया गया।

 

थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी:

 

थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव

 

पु.अ.नि. मनोज कुमार सिंह

 

पु.अ.नि. भागीरथ महतो

 

पु.अ.नि. दीपक कुमार पासवान

 

स.अ.नि. संजय कच्छप

 

सशस्त्र बल, बोकारो थर्मल रिजर्व गार्ड


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *