• Sun. May 17th, 2026

Adityapur : पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पीएम और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 16, 2026
crescent ad
सरायकेला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को सरायकेला खरसावां जिला पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों तथा आपूर्ति में कमी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष तरुण डे ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन में पूर्व खरसावां विधानसभा प्रत्याशी छोटराय किस्कू, परमेंद्र मिश्रा, उपेंद्र गिरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आप्त सचिव अरुण मिश्रा, संजय बैध, खीरोदा सरदार, प्रकाश महतो, बिनय और गुणाधर समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से आम जनता परेशान है और महंगाई चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी लाने और आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *