• Thu. May 14th, 2026

चक्रधरपुर में ‘प्रोजेक्ट बचपन’ के तहत बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित, बच्चों संग काटा गया केक

admin's avatar

Byadmin

May 14, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त के मार्गदर्शन में संचालित “प्रोजेक्ट बचपन” के तहत गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुदलीबाड़ी एवं भलियाकुदर में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत मई माह में जन्मे बच्चों का सामूहिक रूप से जन्मोत्सव मनाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही बच्चों के लिए विशेष बाल भोज का भी आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट बचपन” के अंतर्गत प्रत्येक माह की 14 तारीख को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का जन्मोत्सव मनाने एवं विशेष भोजन उपलब्ध कराने की योजना है। इसके तहत जिस माह में बच्चों का जन्म हुआ है, उसी माह सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों को पौष्टिक, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *