

नावाडीह / बोकारो तुलसी प्रसाद

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरों पंचायत भवन में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन को लेकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 10 बजे से ही युवतियों और महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं।
कंजकिरो पंचायत की आंगनबाड़ी सेविका ने बताया कि योजना के सत्यापन के लिए बुधवार सुबह से ही लाभुक महिलाएं पहुंचने लगी थीं। रजिस्टर में दर्ज सभी लाभुकों को पंचायत भवन से फॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है। लाभुक मौके पर ही फॉर्म भरकर जमा कर रहे हैं। सेविका ने कहा कि पंचायत में सभी लाभुकों के फॉर्म की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को परेशानी न हो।
मुखिया ललिता देवी ने बताई कि कंजकिरो पंचायत के सभागार में 13 मई से 17 मई तक मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के साथ-साथ विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन योजना का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि तक अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ पंचायत भवन पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
आंगनबाड़ी सेविका ने स्पष्ट कहा कि सत्यापन प्रक्रिया में यदि लाभुक लापरवाही बरतते हैं तो इसका खामियाजा उन्हें खुद भुगतना पड़ेगा। पेंशन या योजना का लाभ रुक सकता है। इस दौरान पंचायत भवन में बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे। सुबह से लगी भीड़ को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने लाभुकों से कागजात पूरे लाने और धैर्य बनाए रखने की अपील की। गर्मी को देखते हुए बुजुर्गों को पानी साथ लाने का सुझाव भी दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
