• Thu. May 14th, 2026

भीषण गर्मी के बीच सीबीसीएमपी द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति पहल का शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

May 14, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

प्रखण्ड केरेडारी में भीषण गर्मी के चलते उत्पन्न पेयजल संकट से राहत प्रदान करने की दिशा में चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने सीडी-सीएसआर कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है।

 

इस पहल के अंतर्गत परियोजना प्रभावित चार पंचायत जैसे चट्टी बरियातु, पगार, जोरदाग एवं पेटो के अंतर्गत 8 गाँव जिनमे बेलचौक , पगार, चट्टी बरियातु, नावाडीह, जोरदाग, बेला पेटो, पुरनी पेटो और भदईखाप, में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कुल 11 जल टैंकर तैनात किए गए हैं। इस कार्यक्रम का संचालन 9 स्थानीय सहकारी समितियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिससे सामुदायिक सहभागिता और स्थानीय भागीदारी को सुदृढ़ किया जा सके।

 

प्रत्येक गांव में प्रतिदिन 3 से 4 टैंकरों के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीणों को जल संकट का सामना न करना पड़े। यह व्यवस्था लगभग 5 महीनों तक संचालित की जाएगी।

 

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ पगार साइट कार्यालय में परियोजना प्रमुख श्री धनंजय श्रीखंडे के द्वारा किया गया है। इसी के साथ कार्यक्रम में श्री पी. वी. खांडवे, विभागाध्यक्ष (माइनिंग), श्री एन. एम. स्वाइन, विभागाध्यक्ष (एलए/आर एंड आर एवं सीएसआर), तथा मानव संसाधन विभागाध्यक्ष श्री विजय किशोर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर अधिकारियों ने स्थानीय समुदायों के प्रति सीबीसीएमपी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पहल न केवल तत्काल राहत प्रदान करने का प्रयास है, बल्कि सतत सामुदायिक विकास और समावेशी प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

 

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व फरवरी 2026 में परियोजना द्वारा नावाडीह, चट्टी बरियातु एवं पगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सौर ऊर्जा संचालित गहरे बोरवेल ओवरहेड टैंकों के सहित स्थापित किए गए थे, जिससे अबतक 500 से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं। इसी के साथ प्रभावित गाँव में 20 से अधिक जगहो पे विद्युत संचालित बोरवेल की सुविधा भी प्रदान की गयी थी।

 

इस प्रकार की सामुदायिक केन्द्रित सीएसआर पहलें परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हेतु चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *