
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी । संत निरंकारी मिशन की ओर से बुधवार को कुल्टी में समर्पण दिवस के उपलक्ष में भव्य सत्संग, रक्तदान शिविर एवं विशाल लंगर का आयोजन किया गया । इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया । पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय रहा, जहां सत्संग के माध्यम से मानवता, प्रेम, भाईचारे, एकता एवं सेवा का संदेश दिया गया । मिशन के वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए । कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं एवं अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया । चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त संग्रह किया गया । रक्तदान शिविर में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है ।

रक्तदान करने वाले सभी लोगों की मिशन की ओर से सराहना की गई । इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन की कुल्टी जोन की मुख्य गुरुचरण कौर ने कहा कि, “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं ।” उन्होंने कहा कि समाज में आज भी कई लोग रक्त की कमी के कारण अपनी जान गंवा देते हैं । ऐसे में हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए । कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने मिशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की गई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम स्नेहा मंडल, रवींद्र पोद्दार, सोनू सर्फ, उमेश गोणिकार, बर्दवान से अखिल चंद्र कुंडू, सेल राइट्स से उज्जल मुखोपाध्याय तथा सीएमओ एवं ब्लड बैंक से संदीप मुखर्जी और आसनसोल नगर निगम के 17 नंबर वार्ड के पार्षद लालन मेहरा उपस्थित रहे ।
सभी अतिथियों ने रक्तदान शिविर, सत्संग एवं लंगर सेवा के आयोजन की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा और समाज कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
