
आदित्यपुर। देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में शामिल बजाज ग्रुप ने अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजाज समूह को राष्ट्र निर्माण, स्वदेशी आंदोलन और देश की आर्थिक प्रगति में अहम योगदान देने वाला संस्थान बताया। साल 1926 में उद्योगपति जमणालाल बजाज द्वारा शुरू किया गया यह समूह आज ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और इलेक्ट्रिकल सेक्टर में मजबूत पहचान बना चुका है।
कंपनी का मार्केट कैप करीब 148 अरब डॉलर तक पहुंच गया है और इसकी पहुंच देश के हर तीन में से एक भारतीय घर तक बताई जा रही है।
100 से अधिक देशों में कारोबार कर रहे बजाज समूह ने अपने शताब्दी वर्ष पर कहा कि आने वाले समय में कंपनी तकनीक, नवाचार और समावेशी विकास पर विशेष फोकस करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बदलते दौर में खुद को समय के अनुसार ढालना ही किसी भी संस्थान की असली ताकत होती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
