• Wed. May 13th, 2026

जिला नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित, विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति हेतु 336 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट..

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2026
crescent ad

 

सरायकेला ; जिला नियोजनालय -सह- मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में बुधवार, 13 मई 2026 को नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में विभिन्न औद्योगिक एवं निजी संस्थानों द्वारा अनेक तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

रोजगार मेला में डीआरआई फिटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, एनपीडी इंजीनियर, पीपीसी एग्जीक्यूटिव, सेल्समेन, टेलिकॉलर, फील्ड ऑफिसर, फर्नेस ऑपरेटर, वेल्डर, सीएनसी/एचएमसी ऑपरेटर, पेलेट मैकेनिकल इंजीनियर, डीआरआई इलेक्ट्रिकल फोरमैन, ग्राइंडिंग-मिलिंग ऑपरेटर, एचएमवी ड्राइवर, हाइवा लोडर, क्रेन ऑपरेटर, गैस कटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिलेशनशिप ऑफिसर, सिविल सुपरवाइजर, फाउंड्री इंचार्ज, पैटर्न इंचार्ज, लॉजिस्टिक्स तकनीशियन एवं असेंबली ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेला में रूंगटा माइंस लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, छवि कंस्ट्रक्शन, फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड, मेटाल्सा इंडिया लिमिटेड, एके इंटरप्राइजेज, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज, सुदीशा फाउंड्री, टाटा स्टील फाउंडेशन, एलआईसी ऑफ इंडिया, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, हरि ओम कास्टिंग, यूनिक सॉल्यूशन एवं बीएन महिंद्रा ट्रैक्टर्स सहित कुल 20 संस्थानों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थानों द्वारा सरायकेला-खरसावां, चाईबासा एवं जमशेदपुर क्षेत्र में नियुक्ति हेतु कुल 336 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां द्वारा नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के युवाओं से भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेला एवं भर्ती शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियोजनालय द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।

रोजगार मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो, वाईपी श्री रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के कर्मी श्री सुरेंद्र रजक, श्री सुजीत सरदार एवं अन्य कर्मी तथा संबंधित संस्थानों के एचआर प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *