• Wed. May 13th, 2026

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : अश्विनी कुमार बने साइंस टॉपर, अभिजीत नंदी ने कॉमर्स में किया सर्वोच्च प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2026
crescent ad

 

13 मई 2026, चाईबासा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में हर्ष का वातावरण है।

विद्यालय के प्राचार्य-सह-एआरओ ओ.पी. मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस वर्ष विज्ञान संकाय से 72 तथा वाणिज्य संकाय से 64 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विज्ञान संकाय में अश्विनी कुमार ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऋचा गुप्ता ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा लावण्या अग्रवाल ने 84.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं वाणिज्य संकाय में अभिजीत नंदी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि विद्यालय के सर्वोच्च अंक भी हासिल किए। सिद्धि अग्रवाल ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा ऋषिका केडिया ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परिणामों की अपनी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *