• Tue. May 12th, 2026

सरायकेला – टाटा मुख्य मार्ग में अवैध बसों के संचालन के खिलाफ मैक्सी- टैक्सी संघ का विरोध

admin's avatar

Byadmin

May 12, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग व जिले के अन्य रुटों में कई बसों का परिचालन बिना वैद्य परमिट एवं नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है।

इस मामले को लेकर मैक्सी टैक्सी संघ के अध्यक्ष प्रेम मार्डी के नेतृत्व में दर्जनों चालकों ने अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, सरायकेला थाना प्रभारी व परिवहन पदाधिकारी को एक मांग पत्र मंगलवार को संयुक्त रुप से सौंपा। मांग पत्र में कहा गया कि सात दिनो के अन्दर अगर अवैध रुप से संचालित बसों को नहीं रोका गया तो संघ इसका विरोध करते हुए आन्दोलन करने व बसों का चक्का जाम करने के लिए विवश होगी।

संघ के अध्यक्ष प्रेम मार्डी ने कहा कि टाटा-सरायकेला मुख्य मार्ग सहित जिले के विभिन्न रूटों पर दर्जनों बसें बिना वैध परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट के धड़ल्ले से चल रही हैं। जिससे इन बसों के कारण सरकारी राजस्व की भारी क्षति हो रही है।

प्रेम मार्डी ने दावा किया कि चल रही बसों के पास न तो बीमा है और न ही मानक सुरक्षा उपकरण। क्षमता से अधिक सवारी भरने के कारण ये बसें आए दिन होने वाले हादसों को निमंत्रण दे रही हैं। मैक्सी-टैक्सी संघ ने आरोप लगाया है कि बस संचालक और उनके लोगों द्वारा संघ के चालकों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं। चालकों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का दबाव भी बनाया जा रहा है, जिससे वैध टैक्सी चालकों के सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट (भुखमरी की स्थिति) उत्पन्न हो गई है। संघ ने मांग रखी है कि जिला प्रशासन तुरंत संघन चेकिंग अभियान चलाकर सभी अवैध बसों को जब्त करें। धमकाने वाले परिवहन संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई। मौके पर उपस्थित संजय कुमार सोय, गफ्फार आलम, तोहिब अंसारी, विजय महतो, प्रकाश महतो, दीपक महतो,बबलू साव, शिबू लोहार उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *