• Tue. May 12th, 2026

प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण दशवीं/इंटर के छात्रों को मध्य विद्यालय केंदुआडीह में किया गया सम्मानित ।

admin's avatar

Byadmin

May 12, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। बीसीसीएल अनुदानित मध्य विद्यालय केंदुआडीह में मगंलवार 12 मई को सुबह 10 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा दशवीं एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को मैडल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से अन्नू कुमारी 387, श्रीकांत कुमार354,ठीका राज324,isc चुमकी कुमारी361,रानी कुमारी348,कविता कुमारी347,ia बिपेश कुमार379,छोटू कुमार355,माही कुमारी348,साकची कुमारी348,पल्लवी कुमारी347,अमित कुमार साव344,विजया कुमारी334,अनिस्था कुमारी324,एमडी आरिफ321,नैना भारती315, रिम्फा कुमारी315,अंजली कुमारी311,अमित कुमार306,ऋतु कुमारी306,अभिषेक कुमार303,अंकित कुमार303,सचिन कुमार274,10th जिनन्त खातून372,सिफ़ा परवीन365,संजना कुमारी333,सौरभ कुमार331,आदित्य नारायण शर्मा330 शामिल हुए । कार्यक्रम में कुल 63 छात्र छात्रा शामिल है। वहीं उपस्थित विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एस के सिंह ने विद्यालय की शिक्षा को लेकर बताया कि इस विद्यालय में पठन पाठन की सुदृढ व्यवस्था है और हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत ने छात्रों को इस मुकाम को हासिल करने में रंग लाया जिससे छात्र गण आज दशवीं एवं इंटर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर शिक्षकों का नाम रौशन किया है। वहीं छात्रों ने अपने खुशी के लिए विद्यालय परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य बालेश्वर महतो ने बताया कि यहां मध्य उच्च शिक्षा के साथ साथ छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर का भी प्रशिक्षण दी जाती है एवं महाविद्यालय इंटर की पढ़ाई की जाती है

जो महुदा महाविद्यालय विकाश समिति महुदा के सौजन्य से संचालित है। जिससे बच्चों को उच्च शिक्षा के बाद कालेज की शिक्षा के लिए इधर उधर चक्कर काटना न पड़े। उन्होंने संपूर्ण उतीर्ण छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के तौर पर महुदा महाविद्यालय के सचिव दीप नारायण शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और साथ ही साथ जिन शिक्षकों ने छात्रों के मेहनत में सहयोग किया है उनका भी मनोबल ऊंचा उठता है । उन्होंने बताया कि

बच्चों की परेशानी को देखते हुए महुदा महाविद्यालय विकास समिति द्वारा केंदुआडीह मध्य विद्यालय प्रांगण में स्टडी सेंटर का शुभारंभ किया गया। जिसका बच्चों को लाभ मिल रहा है।

आगामी हमारी शुभकामनाएं हैं कि यह स्टडी सेंटर आगे की ओर बढ़े जिससे क्षेत्र के छात्रों की पढ़ाई में दिक्कतों का सामना ना करें करना पड़े। मौके महुदा महाविद्यालय के प्राचार्य सिकंदर रवानी, एस के सिंह, कैलाश राजभर, प्रियंका कुमारी , सुखदेव पासवान ,फूलचंद यादव,राजा चौरसिया,सुखदेव पासवान,दिलीप केशरी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *