• Sun. May 10th, 2026

Adityapur : रामजीत मार्डी का हाल जानने पहुंचे अर्जुन मुंडा, बंगाल में भाजपा की जीत पर जताई खुशी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा रविवार को आदित्यपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रामजीत मार्डी से मिले इस दौरान उन्होंने रामजीत मार्डी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने संगठन के प्रति रामजीत मार्डी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा में सक्रिय हों। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बंगाल में आया यह परिवर्तन जनता की आकांक्षाओं की जीत है। देश की जनता राष्ट्रहित और विकास की राजनीति चाहती है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर बंगाल की जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है।
उन्होंने कहा कि सुवेंदू अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार और मंत्रिमंडल का गठन पश्चिम बंगाल में विकास के नए दौर की शुरुआत करेगा।
मौके पर आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, मनोज पासवान, रामकृष्ण मोदी, विशु महतो और सावन गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *