• Sun. May 10th, 2026

Adityapur : अजय सिंह पूर्ण बने झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले नेता अजय सिंह को पार्टी आलाकमान ने एक बार फिर प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पिछले चार वर्षों में संगठन के लिए किए गए कार्यों और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रविवार को अजय सिंह के आवास पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर खुशी जताई। इस अवसर पर खुर्शीद आलम, दीपक महतो, अशोक शाह, आकाश यादव, शंकर तंतुबाई, देवराज महतो, रामचंद्र चाकी, आदित्य मुंडरी, रोशन गुप्ता, रितिक साहू और मोहम्मद समीर सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *