
आदित्यपुर नगर निगम ने शुक्रवार को खड़काई पुलिया पर अवैध रूप से लगाए जा रहे फल ठेलों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर सड़क और पुलिया पर ठेला लगाने वाले कई संचालकों पर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई ठेला संचालक अपना सामान हटाते नजर आए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार खड़काई पुलिया पर लंबे समय से अवैध रूप से फल ठेले लगाए जा रहे थे, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां जाम की स्थिति बन जाती थी, वहीं दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती थी।
स्थानीय लोगों द्वारा निगम को इसकी शिकायत दी जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर ठेला संचालकों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछ लोग दोबारा वहीं दुकान लगाने लगते थे।
शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर पुलिया को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला गया। निगम की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई कि दोबारा अवैध रूप से ठेला लगाने पर ठेला जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
