
उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में खराब पड़े चापाकलों तथा जलमीनारों की मरम्मति हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत आज दिनांक 08/05/2026 को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित खराब पेयजल स्रोतों का निरीक्षण करते हुए तकनीकी टीमों द्वारा मरम्मति कार्य संपादित किया गया। प्राप्त शिकायतों एवं चिन्हित स्थलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु निरंतर अनुश्रवण किया जा रहा है।

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन में संबंधित टीमों द्वारा शेष खराब चापाकलों एवं जलमीनारों की भी चरणबद्ध तरीके से शीघ्र मरम्मति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
