
आदित्यपुर। ए डी जे रियल एस्टेट एवं कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की कंपनी याशिका डेवलपर ने ग्राहकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी व्यवसायिक रणनीति में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है।
शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने कहा कि नए और पुराने किसी भी ग्राहक को परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कंपनी के डायरेक्टर जितेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि एडीजे रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में अब तक 11 परियोजनाओं पर कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने हमेशा पारदर्शिता और विश्वास के आधार पर काम किया है।
हालांकि केपीएस गम्हरिया प्रोजेक्ट अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सका, लेकिन कंपनी ग्राहकों के हितों की पूरी जिम्मेदारी ले रही है।
उन्होंने कहा कि जो ग्राहक अपनी राशि वापस लेना चाहेंगे, उन्हें भुगतान किया जाएगा, जबकि प्लॉट लेने के इच्छुक ग्राहकों को प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बेहतर और अधिक मूल्य वाले प्लॉट देने का भी प्रयास किया जाएगा। प्रबंधन ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी है।
इसी उद्देश्य से अब नियमित रूप से ग्राहकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं, सुझाव और जरूरतें सुनी जाएंगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी निर्देश दिया गया है कि ग्राहकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
प्रेस वार्ता में कंपनी ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर तारा देवी, ललन मिश्रा, तपन मिश्रा, आशुतोष मिश्रा एवं राजेंद्र नाथ मिश्रा उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
