• Wed. May 6th, 2026

कुल्टी – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कुल्टी से डॉ. अजय पोद्दार 27,000 वोटों से विजयी

admin's avatar

Byadmin

May 6, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

सीतारामपुर : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कई अहम सीटों पर जीत दर्ज की है। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के लोकप्रिय नेता डॉ. अजय पोद्दार ने लगभग 27,000 वोटों के भारी अंतर से दोबारा जीत हासिल की। यह जीत क्षेत्र की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक मानी जा रही है।

आसनसोल जिला मीडिया इंचार्ज सह कुल्टी विधानसभा मंडल उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा ने इस विजय को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और विकास कार्यों पर बंगाल की जनता ने भरोसा जताया है।

जीत के उपलक्ष्य में एक भव्य विजय यात्रा का आयोजन किया गया, जो सीतारामपुर अमृत भारत स्टेशन से प्रारंभ होकर नियामतपुर बाजार होते हुए बराकर विधानसभा कार्यालय तक निकाली गई। इस विजय यात्रा के माध्यम से टिंकू वर्मा ने अपने महिला, पुरुष एवं युवा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधायक डॉ. अजय पोद्दार को सम्मान एवं शुभकामनाएं अर्पित कीं।

इस दौरान टोटो, मोटरसाइकिल एवं पैदल कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति नारों के साथ उत्सव जैसा माहौल बना रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *