• Wed. May 6th, 2026

कुल्टी – भाजपा समर्थकों ने बराकर शहर में टीएमसी और आईएनटीटीयूसी समेत पांच काय॔लय पर कब्जा किया।

admin's avatar

Byadmin

May 6, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी : वामफ्रंट और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस से पीड़ित भाजपा समर्थकों का गुस्सा मंगलवार को फूट पाड़ा और सेल ग्रोथ वर्क्स के कुल्टी मेन गेट स्थित आईएनटीटीयूसी के काय॔लय को अपने दखल में ले लिए। वहा उपस्थित भाजपा समर्थकों से पूछ गया तो उन्होंने कहा कि टी॓एमसी के लोग स्वयं काय॔लय खाली कर भाजपा को सौंप दिए हैं।

जब कि भाजपा समर्थकों ने बराकर शहर में टीएमसी और आईएनटीटीयूसी समेत पांच काय॔लय पर कब्जा कर लिया गया हैं। जिससे विभिन्न राजनीतिक दल में हड़कंप मच गया हैं। कब्जा करने के बाद सभी कार्यलय पर भाजपा का झंडा लगा दिया गया हैं। घटनास्थल पर टीएमसी और आईएनटीटीयूसी का कोई भी समर्थक मौजूद नहीं था। भाजपा समर्थकों ने बस चालक और उनके सहयोगी से कहा हैं कि किसी भी दल को यूनियन के नाम पर किसी भी प्रकार का चंदा या नगदी नहीं देना हैं। घटना की सूचना मिलते ही बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन रजक, कुल्टी थाना प्रभारी सेंट्रल पुलिस फोर्स के साथ बराकर बसस्टेंड में नजर बनाए हुए है। जिससे कोई अप्रत्याशित घटना नहीं हो ?

विधायक ने की निंदा : कुल्टी विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने कुल्टी और बराकर में हुई घटना को लेकर कड़ी निंदा की ओर कहा कि कुल्टी शांति की भूमि हैं। यहां आशांति नहीं फैलाने दी जायेगी चाहे वह किसी भी दल का हो, विधायक ने कहा हैं पुलिस प्रशासन को इस मामले पर कारवाई करनी चाहिए। जिससे क्षेत्र में किसी भी तरह वातावरण अशांत नही हो पाय।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *