• Tue. May 5th, 2026

झारखंड महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान सह करियर काउंसलिंग का आयोजन, विद्यार्थी हुए सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

May 5, 2026
crescent ad

 

 

बड़कागांव। बड़कागांव झारखंड महाविद्यालय प्रांगण में दसवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर करने वाले बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता झारखंड महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव एवं संचालन शिक्षक शमशेर अंसारी ने किया। इस दौरान 2026 मैट्रिक 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया एवं उनके बेहतर भविष्य के लिए करियर काउंसलिंग किया गया।

मुख्य अतिथि द पाणिनि आईएएस अकैडमी के डॉ. प्रकाश कुमार, विशिष्ट अतिथि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य विजय यादव, मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल के निदेशक कुलदीप कुमार, रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष असेश्वर राम एवं शिक्षाविद प्रबुद्ध लोगों के हाथों 10 टॉपर समेत प्रतिभावान सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। झारखंड महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत आवश्यक है, सम्मानित करने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और वे आगे चलकर बेहतर करने का प्रयास करते हैं।

मॉडर्न हाई स्कूल के टॉपर खुशी रानी, टॉपर प्रियांशु कुमारी बेलतू हाई स्कूल, टॉपर सूनामिका कुमारी प्लस टू हाई स्कूल, करिश्मा कुमारी प्लस टू हाई स्कूल हरली, नेहा कुमारी मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल, सफरा इमाम, गर्ल्स हाई स्कूल बादम, श्वेता कुमारी प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव, सुशांत कुमार बेलतू, माही कुमारी मॉडर्न हाई स्कूल बड़कागांव, श्रेया कुमारी प्लस टू बड़का गांव के टॉपर को सम्मानित किया गया मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से नईम, मंजू कुमारी, मोहम्मद शमशेर अंसारी, रंजीत कुमार, धर्मनाथ महतो, सूरज कुमार दास, मोहम्मद मुदस्सर अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *