• Tue. May 5th, 2026

पुंदौल में मंडा पूजा की तैयारी तेज, समिति गठन—दिनेश्वर पासवान अध्यक्ष,अवधेश सिंह कोषाध्यक्ष

admin's avatar

Byadmin

May 5, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड के चंदौल पंचायत अंतर्गत ग्राम पुंदौल में मंडा पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश्वर पासवान ने की, जबकि संचालन विनोद यादव ने किया।ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष भी मंडा पूजा धूमधाम से सात दिनों तक मनाई जाएगी।

पूजा के सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया, जिसमें दिनेश्वर पासवान को अध्यक्ष, सनित कुमार महतो को सचिव और अवधेश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक विस्तृत कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया, जिसमें कई ग्रामीणों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *