• Fri. May 1st, 2026

सरायकेला में विधिक जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी आयोजित

admin's avatar

Byadmin

May 1, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला, 01 मई 2026:

माननीय JHALSA, रांची के निर्देशन तथा श्री रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, DLSA सरायकेला के कुशल मार्गदर्शन में 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

यह प्रभात फेरी सिविल कोर्ट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिससे आम जनमानस का ध्यान आकर्षित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) ने भाग लेकर लोगों को विधिक अधिकारों, योजनाओं तथा न्याय तक पहुंच के प्रति जागरूक किया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य NALSA एवं JHALSA द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कानूनों के बारे में लोगों, विशेषकर श्रमिक वर्ग एवं वंचित समुदायों को जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिए एक प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया। DLSA सरायकेला के सचिव श्री तौसीफ मेराज ने बताया कि यह आउटरीच अभियान 28 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुआ है और आगामी 90 दिनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि PLVs को श्रमिकों के हित में बनाए गए महत्वपूर्ण श्रम कानूनों जैसे फैक्ट्री अधिनियम, मातृत्व लाभ अधिनियम एवं वेतन भुगतान अधिनियम आदि के बारे में जानकारी दी गई, ताकि इन कानूनों के प्रति आम लोगों, विशेषकर श्रमिकों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

यह अभियान समाज के हर वर्ग तक विधिक जानकारी पहुंचाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *