• Fri. May 1st, 2026

नवीनगर नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा, दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

May 1, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा कृष्ण भूषण की हत्या की खबर के बाद आयोजित की गई, जिससे पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्षा प्रियंका सिंह ने की।

इस दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों एवं नगर पंचायत कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के दौरान नगर पंचायत कार्यालय का कामकाज भी कुछ समय के लिए स्थगित रखा गया। इस मौके पर पार्षदों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में कार्यरत पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अक्सर दबाव के बीच काम करते हैं।

विकास कार्यों के क्रियान्वयन और अतिक्रमण हटाने जैसे मामलों में कई बार उन्हें असामाजिक तत्वों के विरोध का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।पार्षदों ने राज्य सरकार से मांग की कि नगर निकायों में कार्यरत सभी कार्यपालक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

नगर अध्यक्षा प्रियंका सिंह ने कहा कि यह घटना पूरे नगर निकाय परिवार के लिए गहरा आघात है। एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की हत्या ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

शोक सभा में अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह, पार्षद मुरारी सिंह, अजय प्रसाद, आरती देवी, इंदल सिंह, विकास कुमार, दुबे जी, खंजर राणा, दीपक प्रसाद, राहुल रावत, श्रीकांत तिवारी, उदय गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *