
आदित्यपुर। झारखंड मजदूर यूनियन जिला समिति की ओर से आगामी 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर “मजदूर एकता विशाल महारैली” आयोजित करने को लेकर प्रेस वार्ता की गई।
इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि यह महारैली आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करेगी। रैली की शुरुआत सुबह आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग से होगी, जो गम्हरिया थाना मोड़ होते हुए उपरबेड़ा मैदान पहुंचेगी। वहां स्वर्गीय मजदूर नेता रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रैली एक सभा में तब्दील हो जाएगी।
यूनियन नेताओं ने बताया कि 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित रहता है, लेकिन पिछले वर्षों में कुछ कंपनियों द्वारा मजदूरों से जबरन काम कराए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। इसे देखते हुए इस वर्ष यूनियन ने सभी औद्योगिक प्रबंधन से अपील की है कि मजदूरों को अवकाश के साथ-साथ वेतन का भी भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी कंपनी द्वारा मजदूरों से जबरन काम कराए जाने की सूचना मिलती है, तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। यूनियन के अनुसार, इस महारैली में जिले भर से 500 से अधिक मजदूरों के शामिल होने की संभावना है।
इस अवसर पर मजदूर नेता सुनील गोराई, सकला मार्डी, गणेश टुडू, सुनील हेम्ब्रम, गिरी बैसरा, जगदीश राव, सुखदेव कुम्हार, सपन सरदार और शंकर लोहार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
