• Tue. Apr 28th, 2026

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स मे “डार्क स्ट्रोक्स” आर्ट कैंप

admin's avatar

Byadmin

Apr 28, 2026
crescent ad

 

 

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स, डोरंडा में दो दिवसीय “डार्क स्ट्रोक्स” चारकोल आर्ट कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कला शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चारकोल माध्यम की बारीकियों को सीखते हुए अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

कैंप के दौरान छात्रों को चारकोल पेंटिंग की तकनीक, शेडिंग, लाइट-एंड-शैडो इफेक्ट्स और कंपोजिशन के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने अपने हुनर को निखारते हुए आकर्षक और प्रभावशाली कलाकृतियाँ तैयार कीं।

 

इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के निदेशक एवं प्रख्यात कलाकार धनंजय कुमार ने कहा कि “चारकोल” एक ऐसा माध्यम है जो कलाकार को अभिव्यक्ति की गहराई तक ले जाता है। ‘डार्क स्ट्रोक्स’ कैंप के माध्यम से छात्रों को न केवल तकनीकी ज्ञान मिला, बल्कि उन्होंने कला के प्रति अपनी समझ और संवेदनशीलता को भी विकसित किया।”

 

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आर्ट कैंप विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक सोच को नई दिशा देते हैं।

 

इस कार्यशाला मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राज, तुषार, पीहू, ज्ञान प्रगति, अंजली, श्रेया, शांभवी, शरण्या, आकृति एवं अन्य छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *