

सरायकेला :चौका थाना क्षेत्र के मौजा खूंटी पहाड़धार स्थित नर्सिंग इस्पात कंपनी में रविवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 35 वर्षीय मजदूर चंपई मांझी का दायां पैर मशीन में कपड़ा फंसने से घुटने के नीचे बुरी तरह पिस गया।

TMH के CCU में भर्ती, हालत गंभीर: हादसे के बाद चंपई मांझी को गंभीर हालत में टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन हुआ। फिलहाल वह CCU में है और होश में है, लेकिन डॉक्टरों ने हालत क्रिटिकल बताई है। पैर बचने की उम्मीद कम है।
देर से मिली सूचना: घायल की धर्मपत्नी सुखमति मांझी ने बताया कि मेरे पति की दुर्घटना की सूचना देर से मिली। तब तक टीएमएच हॉस्पिटल में ऑपरेशन हो गया था। ईचागढ़ के कुड़कतूपा गांव निवासी चंपई परिवार में अकेला कमाने वाला है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
भाजपा नेता पहुंचे TMH, 20 लाख मुआवजे की मांग: ..?घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला मंत्री पापु बर्मा सोमवार को टीएमएच हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल चंपई मांझी और उनके परिजनों से मुलाकात की। पत्रकारों से बात करते हुए पापु बर्मा ने साफ कहा कि चंपई मांझी के परिवार को तत्काल 20 लाख रुपये मुआवजा राशि अविलंब दी जाए। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया।
न्याय जरूर मिलेगा पापु बर्मा ने परिवार को आश्वासन दिया कि न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नर्सिंग इस्पात में दुर्घटना के बाद मजदूरों के हालात दयनीय हैं। न ईएसआई, न बीमा, न सुरक्षा उपकरण कंपनी हादसे छिपाती है।
भाजपा नेता ने जिला प्रशासन और श्रम विभाग से जांच की मांग की है। चेतावनी दी कि जबअगर 48 घंटे में मुआवजा नहीं मिला तो कंपनी गेट पर धरना दिया जाएगा। कंपनी द्वारा अवैध रूप से जंगल की भूमि को अधिग्रहण किया साथ ही पलना डैम जलाशय से पानी लिया जाता जाता जिसका घोर विरोध होगा ।कंपनी प्रबंधन ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
