
आदित्यपुर। एसएजी के तहत नगर निगम की ओर से वार्ड 17 स्थित प्रभात सामुदायिक भवन में महिलाओं के लिए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप नगर आयुक्त पारुल सिंह एवं उपमहापौर अंकुर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। शिविर में सिद्धेश नर्सिंग हॉस्पिटल की डॉ. मेघा ने करीब 70 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की।
इस दौरान शुगर, बीपी और थायराइड की जांच के साथ मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया। डॉ. मेघा ने महिलाओं एवं बच्चों को मौसम जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए गर्मी में अधिक पानी पीने, सादा भोजन और तरल पदार्थ लेने की सलाह दी।
कार्यक्रम में अनमोल कुमारी और राजन कुमार का सहयोग रहा। मौके पर वार्ड पार्षद नीतू शर्मा, फूलदाई झा, प्रतिमा देवी, रीना कुमारी, नूतन कुमारी, सुमन कुमारी, कविता कुमारी, रिंकी सिंह, मीरा प्रसाद, सरिता पांडे सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
