• Mon. Apr 27th, 2026

Saraikela : विजय तिर्की हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 27, 2026
crescent ad
सरायकेला। चांडिल थाना क्षेत्र के चर्चित विजय तिर्की हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहनवाज खान उर्फ डाबर उर्फ सन्नो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी हुई। एसपी ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को हारुडीह गांव में हुई हत्या के बाद 25 दिसंबर को चांडिल थाना में मामला दर्ज हुआ था।
इस कांड में पूर्व में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार सहनवाज खान पर हत्या, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
इस मामले में पहले शाहिद खान, विवेक मन्ना, राहुल राव और मनीष ठाकुर गिरफ्तार हो चुके हैं। एसपी ने कहा कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ व पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *