• Fri. Apr 24th, 2026

त्रिशानु राय ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, किया रक्तदान

admin's avatar

Byadmin

Apr 24, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शुक्रवार को सदर अस्पताल ,चाईबासा में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान किया।

यह प्रेरणादायक पहल उपायुक्त मनीष कुमार के प्रोजेक्ट जागृति अभियान से प्रेरित होकर की गई, जिसके तहत प०सिंहभूम जिले में नियमित रूप से रक्तदान को बढ़ावा दिया जा रहा है। श्री राय ने रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस अवसर पर नगर परिसद , चाईबासा के कार्यपालक पदाधिकारी संतोषी मुर्मू , अंचलाअधिकारी उपेन्द्र कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत द्वारा त्रिशानु राय को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस सराहनीय कार्य पर पदाधिकारीयों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक प्रेरक पहल है, जो समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति समाज कल्याण के लिए रक्तदान करता है,

तो यह कार्य जीवनभर यादगार बन जाता है। रक्तदान के माध्यम से हम किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। त्रिशानु राय ने जिलेवासियों से अपील किया कि वे भी आगे आकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *