• Wed. Apr 22nd, 2026

मानवीय संवेदना की मिसाल: अस्वस्थ युवा नेता बबलू बाउरी से मिलने बेलगड़िया पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो

admin's avatar

Byadmin

Apr 22, 2026
crescent ad

 

*सिंदरी।* राजनीति जब मानवीय संवेदनाओं से जुड़ती है तो जनता का विश्वास और मजबूत होता है। इसकी जीवंत झलक आज बेलगड़िया कॉलोनी में देखने को मिली, जहां सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने राजनीति से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ता के प्रति अपनत्व दिखाया।

 

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो आज बेलगड़िया क्षेत्र में छठ तालाब के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि भाकपा माले के जुझारू और ईमानदार युवा नेता बबलू बाउरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। सूचना मिलते ही विधायक महोदय ने प्रोटोकॉल से इतर प्राथमिकता देते हुए तुरंत बबलू बाउरी के आवास का रुख किया।

 

विधायक जी ने बबलू बाउरी से काफी देर बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने न केवल मानसिक संबल दिया, बल्कि व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहयोग करते हुए आश्वस्त किया कि इलाज और अन्य जरूरतों के लिए वे हर मोड़ पर उनके साथ खड़े हैं। विधायक ने कहा, “बबलू बाबू, आप क्षेत्र की ताकत हैं। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, हम हर संभव मदद के लिए आपके साथ हैं।”

 

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, भाकपा नेत्री सीमा पासवान, युवा नेता रोहित महतो, सक्रिय कार्यकर्ता आमोद बाउरी, रंजीत महतो समेत कई साथी उपस्थित रहे। सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *