
आदित्यपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये के विरोध में आगामी 25 अप्रैल को रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाली जनाक्रोश रैली को लेकर तैयारी बैठक आदित्यपुर स्थित होटल गुडविल के हॉल में जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में रैली को सफल बनाने तथा जिले से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि भाजपा कथनी और करनी में विश्वास रखने वाली पार्टी है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष आधी आबादी के अधिकारों के साथ कुठाराघात कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि जनाक्रोश रैली में जिले से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों से 25 अप्रैल की सुबह रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार और निवर्तमान महापौर बॉबी सिंह ने भी अपने विचार रखे और रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, डॉ. भूषण मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष अमितेश अमर, देवेश महापात्रा, रीतिका मुखी, सारथी महतो, जिला मंत्री ललन शुक्ला, सतीश शर्मा, सूर्या देवी, जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल, प्रखंड अध्यक्ष विवेक बिशाल, गणेश कालिंदी, किशन प्रधान, बीजू दत्ता, मनसा लोहार, उज्जवल मोदक, मुरली प्रधान, साधन महतो, माइकल महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
