• Sun. Apr 19th, 2026

समाजसेवी गौतम मंडल को सांसद और विधायक ने संयुक्त रूप से किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Apr 19, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद: नागरिक समिति, गोविंदपुर के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर मानवता की सेवा में समर्पित संस्था ‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

गोविंदपुर में आयोजित इस भव्य समारोह और ‘संकल्प’ पत्रिका के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो एवं पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने संयुक्त रूप से गौतम मंडल को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के नंदलाल अग्रवाल, शरद दुधानी और अशोक गिरी समेत कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर समाजसेवी गौतम मंडल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “नागरिक समिति द्वारा मिला यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय है। इस सम्मान ने समाज के प्रति मेरी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत किया है। मैं भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ मानवता की सेवा के लिए कार्य करता रहूँगा।”

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने गौतम मंडल द्वारा ‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ के माध्यम से किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना की और उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। नागरिक समिति ने इस आयोजन के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *