• Sat. Apr 18th, 2026

निरसा विधायक अरूप चटर्जी केंदुआडीह गैस रिसाव व भू धंसान का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे।

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केन्दुआ:- भाकपा माले छाताटांड़ अंचल कमिटी एवं बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के  नेतृत्व में शुक्रवार को निरसा विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी केंदुआडीह गैस रिसाव एवं भू धसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

विधायक ने गैस प्रभावित क्षेत्र एवं पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका समस्याओं से अवगत हुए । और प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान माननीय विधायक ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन इस विषय पर गंभीर नहीं है ,अगर गंभीर होते तो इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होती,इस समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल दिनांक 23/4/26 को धनबाद उपयुक्त एवं खान सुरक्षा महानिदेशालय निदेशक से मिलकर इनका समुचित समाधान की मांग करेंगे,

लोगों का बेहतर पुनर्वास,रोजगार पर सकारात्मक बात होगी और धनबाद बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग 32 को सुरक्षित करने एवं बचाने पर वार्ता की जाएगी । साथ ही इस ज्वलन्त मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही । इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिले और जिन्होंने घर छोड़कर बाहर आशियाना बनाए हुए हैं,

कुल चार लोगों को उन्हें आर्थिक मदद राशि प्रति व्यक्ति 5000 रुपया(कुल 20000) सोनी देवी,सुनीता देवी,मंजू देवी,विमला देवी को दिए,साथ ही हर संभव सहायता का अश्वासन दिये ।

मौके पर माले नेता नरेश पासवान,माले अंचल संयोजक गणेश दास,

आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष मंटू महतो,बीसीकेयू नेता मानस चटर्जी अनिल गुप्ता,ममता देवी,सुरेश पासवान,संतोष महतो,रविंदर गुप्ता,रामगोपाल भुवानिया,मोहम्मद मनोवर,रियाज अंसारी,केंदुआ पुल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी ,मो जाहिद ,औरंगजेब खान आदि उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *