• Sat. Apr 18th, 2026

कथारा कोलियरी में सीबीआई का शिकंजा, घूसखोरी में दो गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो –

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को सीसीएल के कथारा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये आरोपियों में कथारा कोलियरी के कार्मिक प्रबंधक ( पर्सनल मैनेजर) सुभाष चंद्र पासवान और एक स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ता ( झामुमो नेता) शमशुल हक शामिल हैं। इन पर बिचौलिया बनने का आरोप है।

 

सीबीआई की धनबाद टीम ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की। शिकायतकर्ता सुरेश किस्कू ने आरोप लगाया था कि उनके दिवंगत पिता के लंबित सेवानिवृत्ति भुगतान को जारी कराने के एवज में उनसे पैसे की मांग की जा रही थी। उनके पिता, जो कथारा कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए थे, के निधन के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

 

कथित जानकारी के अनुसार, फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इस पर सुरेश किस्कू ने सीबीआई से संपर्क किया, जिसके बाद एजेंसी ने मामले की प्रारंभिक जांच कर जाल बिछाया।

 

योजना के तहत शुक्रवार को जैसे ही तय रकम सौंपी गई, पहले से मौके पर मौजूद सीबीआई टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

 

कार्रवाई के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए सीसीएल गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ की। मिले जानकारी के अनुसार, इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता कि जांच की जा रही है।

 

इस घटना के बाद कोलियरी क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम बताते हुए सराहना की है। वहीं, जांच एजेंसी आगे इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *