• Sat. Apr 18th, 2026

गोमिया में रहस्यमयी हालात में पेंटर की मौत, हत्या की आशंका

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2026
crescent ad

 

गोमिया थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ के पास बुधवार को एक पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है,जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान मोइनुद्दीन उर्फ गंदौरी (58) के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिले के पिपचो गांव का निवासी था और लंबे समय से गोमिया में रहकर पेंटिंग का काम कर रहा था।

 

जानकारी के अनुसार, जिस किराए के मकान में वह रहता था, वहां सुबह काफी देर तक कोई गतिविधि नजर नहीं आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। जब लोग मकान के पीछे पहुंचे तो उन्होंने मोइनुद्दीन को टूटी कुर्सी पर बैठे हुए पाया। उसके सिर और कान के पास चोट के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था।

 

घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान घटनास्थल से खून लगा एक लकड़ी का टुकड़ा बरामद किया गया है, जिससे मामले में हत्या की आशंका और गहरा गई है।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है, साथ ही क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। फिलहाल, मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आयेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *