

सरायकेला – मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (MPVY) के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में पशुपालन आधारित आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

ईचागढ़ प्रखंड में योजना अंतर्गत 7 यूनिट पिगरी (सूकर पालन) इकाइयों का वितरण लाभुकों के बीच किया गया। वहीं, सरायकेला प्रखंड में 6 यूनिट गोटरी (बकरी पालन) एवं 10 यूनिट डकलिंग (बतख पालन) इकाइयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा लाभुकों को पशुपालन के वैज्ञानिक तरीके अपनाने, नियमित देखभाल एवं सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप इकाइयों का संचालन सुनिश्चित करने की सलाह दी गई।
जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं तथा लाभुकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायता मिल रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
