• Thu. Apr 16th, 2026

प्रखंड BRC, खरसावां में “स्कूल रूवार 2026” कार्यक्रम आयोजित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालय सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर..

admin's avatar

Byadmin

Apr 16, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : जिला के प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), खरसावां में आज “स्कूल रूवार 2026” कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी, खरसावां श्री प्रधान मांझी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं संबंधित कर्मियों की उपस्थिति में विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षण गुणवत्ता में सुधार पर विशेष जोर दिया गया।

 

*प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—*

 

▪️विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

 

▪️ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।

 

▪️शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने हेतु नवाचार एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति को अपनाया जाए।

 

▪️विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ एवं नियमित रूप से अनुरक्षित रखा जाए।

 

▪️मिड-डे मील योजना का सही एवं गुणवत्ता युक्त संचालन सुनिश्चित किया जाए।

 

▪️अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए।

 

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि “स्कूल रूवार 2026” कार्यक्रम के उद्देश्यों को गंभीरता से लेते हुए समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सुनिश्चित हो सके।

 

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, बीआरसी कर्मी, शिक्षकगण एवं अन्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *