
आदित्यपुर: नोएडा और हरियाणा समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत मजदूरों के समर्थन में गुरुवार को इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन ने टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर एकजुटता प्रदर्शन किया।
सूरज ऑटोमोबाइल के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में यूनियन सदस्यों ने केंद्र और राज्य सरकारों की श्रमिक नीतियों तथा पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एनसीआर के कारखानों में मजदूरों से 10 से 12 घंटे काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें मात्र 11 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। न ओवरटाइम का भुगतान हो रहा है और न ही बोनस। विरोध करने पर मजदूरों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई की जा रही है। यूनियन ने राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में गिरफ्तार मजदूरों की अविलंब रिहाई और उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष मंटू मिश्रा ने किया। इस दौरान अधिवक्ता राजीव सिंह समेत कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए मजदूर एकता पर जोर दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
