• Mon. Apr 13th, 2026

Adityapur : नगर निगम बोर्ड बैठक में उठे विकास के मुद्दे, सड़क व हाई मास्टर लाइट की मांग,बनवाली दास ने उठाए कई मुद्दे

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में मेयर एवं डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में नगर आयुक्त और सभी 35 वार्ड पार्षदों के साथ बोर्ड बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान वार्ड संख्या 1 के पार्षद बनमाली दास ने अपने क्षेत्र की कई प्रमुख समस्याओं को मजबूती से उठाया। उन्होंने बताया कि सरायकेला-खरसावाँ जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम आनंदपुर (वनडी) स्थित प्राचीन बड़ौदा बाबा आश्रम तक जाने वाला लगभग 1700 फीट लंबा रास्ता आज भी कच्चा है। इस मार्ग के किनारे करीब 200 घरों की आबादी रहती है,
जिससे लोगों को धूल और बरसात के मौसम में कीचड़ की गंभीर समस्या झेलनी पड़ती है। श्रद्धालुओं, साधु-संतों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है। उन्होंने इस सड़क को पक्की बनाने तथा दोनों ओर नाली निर्माण की मांग रखी। इसके अलावा बनमाली दास ने विभिन्न गांवों में हाईमास्ट लाइट लगाने की भी आवश्यकता बताई। जिन स्थानों पर लाइट की मांग की गई, उनमें मनोहरपुर (बजरंगबली मंदिर के सामने), तिरिलडीह फुटबॉल मैदान, सापड़ा फुटबॉल मैदान व दीपक दास के घर के पास, सहरबेड़ा में संतोष सिंह के घर के चौक, हथियाडीह में लालटू महतो की दुकान के सामने तथा केतुलडांगा शिव मंदिर के समीप शामिल हैं। साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग से संबंधित क्षेत्रों में बिजली लाइन उपलब्ध कराने की भी मांग की। बैठक में नगर निगम के पदाधिकारियों ने सभी प्रस्तावों पर विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *