
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव


कुल्टी कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार पोद्दार ने बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ चुनावी बैठक किया । इस दौरान बीते देर शाम को बराकर शहर के कल्याणेश्वरी रोड स्थित श्री अग्रसेन भवन के सभागार में भाजपा प्रत्याशी ने चेंबर सदस्यों तथा व्यावसायिक प्रतिनिधियों के साथ चुनावी बैठक किया ।
इसी क्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार पोद्दार को सम्मानित किया गया । इस दौरान बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में डॉक्टर अजय कुमार पोद्दार के प्रयासों से बराकर में कई विकास कार्य किया गया है जो अपने आप में अभूतपूर्व है ।
जिनमें बराकर तथा कुल्टी रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव के अलावा स्टेशन तथा प्लेटफार्म का नवीनीकरण बराकर रेलवे स्टेशन पर लोगों के लिए स्वचालित लिफ्ट लगवाना , लखियाबाद होते हुए बायपास रोड को बनवाना जैसी कई कार्य शामिल है । जो क्षेत्र के विकास में काफी सहयोग दे रही है । जिसका लाभ किसी न किसी रूप में हर एक नागरिक तथा व्यवसाई लोगों को मिल रहा है ।
वहीं बराकर पिंजरा पोल सोसाइटी के सचिव अर्जुन अग्रवाल ने डॉक्टर अजय पोद्दार को एक कर्तव्य परायण तथा दुर्लभ उम्मीदवार बताते हुए समर्थन देने की बात कही । वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार पोद्दार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यदि विपक्ष उन पर एक उंगली उठाता है तो तीन उंगली उस पर भी उठाती है ।
उन्होंने विपक्ष की सरकार पर आरोप लगाया कि आज क्षेत्र में पानी सड़क ईंधन जैसी बुनियादी सुविधाओं से लोग वंचित है । उन्होंने कहा कि पहले बराकर व्यापार का गढ़ था लेकिन अब पिछड़ गया है ।
उन्होंने कहा की यदि उनकी सरकार बनती है तो क्षेत्र को व्यापारिक दृष्टिकोण से फिर से सोने की चिड़िया बनाने का कार्य किया जाएगा और साथ ही कुल्टी को फिर से म्युनिसिपालिटी बनाया जाएगा और कॉरपोरेशन को भंग कर दिया जाएगा । क्योंकि कॉर्पोरेशन का लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है । इसके बाद चैंबर सदस्यों ने भी एकमत होकर उन्हें समर्थन करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर चेंबर के काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
