• Wed. Apr 8th, 2026

कुल्टी बराकर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बराकर कुल्टी में तिरंगा यात्रा निकली गई।

admin's avatar

Byadmin

Apr 8, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्टी बराकर नगर इकाई की ओर से राष्ट्र हित की भावना से तिरंगा लेकर वंदे मातरम यात्रा निकाली गई । इस संबंध में बताया जाता है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्टी बराकर नगर इकाई द्वारा आयोजित वंदे मातरम यात्रा बराकर शहर के रेलवे स्टेशन के समीप से आरंभ हुई । जो बेगुनिया मोड बराकर बस स्टैंड हनुमान चढ़ाई होते हुए एल सी मोड पहुंचकर संपन्न हुई । वंदे मातरम यात्रा में कुल्टी बराकर इकाई के सभी सदस्य हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर चल रहे थे ।

इस दौरान सभी सदस्यों में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला । संगठन के सदस्यों ने बताया कि वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है । हम देशवासियों को गर्व होना चाहिए, दुनिया के इतिहास में कहीं पर भी ऐसा कोई काव्य नहीं हो सकता, ऐसा कोई भाव गीत नहीं हो सकता, जो सदियों तक एक लक्ष्य के लिए कोटि-कोटि जनों को प्रेरित करता हो और जीवन आहूत करने के लिए निकल पड़ते हों, दुनिया में ऐसा कोई भाव गीत नहीं हो सकता, जो वंदे मातरम है ।

इसलिए पूरे विश्व को पता होना चाहिए कि गुलामी के कालखंड में भी ऐसे लोग हमारे यहां जन्म लेते थे, जो इस प्रकार के भाव गीत की रचना कर सकते थे ।

यह विश्व के लिए अजूबा है जिसे हमें गर्व से कहना चाहिए । इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में एसएफडी संयुक्त का पायल राय विशेष रूप से मौजूद थी । इसके अलावा पश्चिम बर्दवान जिला संयोजक विकास ठाकुर बराकर नगर सचिव शुभम श्रीवास्तव सहित सभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *