
समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए किसना ज्वेलरी (रिलायबल शोरूम के समीप, कोलाकुसमा, धनबाद) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एसजेएएस ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें किसना ज्वेलरी के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला शक्ति भारती दुबे जी, विनीता विजय जी एवं ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल साथमे उनकी की टीम उपस्थित रही। टीम के सदस्यों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।

शिविर में युवाओं सहित महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। आयोजन के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं आभार स्वरूप सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे, ताकि समाज में जरूरतमंदों की सहायता की जा सके और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े।
जहाँ मौके पर किसना ज्वेलरी के स्टोर ओनर सचिन हेलीवाल, असिस्टेंट मैंनेजर CSR शुभांकर चक्रबर्ति, स्टोर मैनेजर संदीप कुमार एवं सभी कर्मचारी, सजस ब्लड बैंक के सुदीप पाण्डेय, आशुतोष झा, मंजीत कुमार, मुन्ना कुमार आदि उपस्थित रहे
इस सफल आयोजन के लिए किसना ज्वेलरी, एसजेएएस ब्लड बैंक एवं ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स की टीम की सराहना की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
