
पंकज ठाकुर

*बड़कागांव*। बड़कागांव वन क्षेत्र के नापोखुर्द के इंदिरा गांव के अवैध कोयला खदान में दबने से एक मजदूर की मौत हो जाने की मामला प्रकाश में आया है।घटना 6 अप्रैल की 5:00 बजे शाम की है. समाचार लिखे जाने तक शव को खदान से निकाल दिया गया है।मृतक की पहचान बड़कागांव के होरम निवासी हरि महतो पिता कोल्हा महतो के रूप में है।

मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता देवी, दो पुत्र (एक 12 वर्ष व दूसरा नव वर्ष )छोड़ गया।सूत्रों के अनुसार मृतक कोयला मजदूर के रूप में काम करता था।हालांकि इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।यह खबर पत्रकारों से ही सुन रहे हैं।
वहीं इस क्षेत्र के वन पदाधिकारी महेश कुमार दास ने बताया कि मैं छुट्टी में हूं। इसकी जानकारी मुझे अब तक नहीं मिली है।वहीं बड़कागांव वन क्षेत्र की प्रभारी पदाधिकारी कुणाल भास्कर ने बताया कि एक सप्ताह पहले हमलोग निरीक्षण कर चुके हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
