

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी । रामनवमी के पावन अवसर पर कुल्टी में कलयुगी रावण का वध भाजपा प्रत्याशी डाक्टर अजय कुमार पोद्दार के हाथों बीते देर शाम को आधुनिक बाण चला कर किया । इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला पुरुषों की उपस्थिति रही तथा जय श्री राम के नारों से पूरा कुल्टी गुंजायमान हो उठा । इस संबंध में बताया जाता है मंच कुल्टी उत्तर कोइरी पाड़ा द्वारा रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इसके पश्चात कमेटी की ओर भाजपा प्रत्याशी डाक्टर अजय कुमार पोद्दार , पार्षद शताब्दी भंडारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को उत्तरीय व पगड़ी से सम्मानित किया गया । सभी अखाड़ा कमेटी रानीतल्ला बर्फ कल मैदान में एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी की । अंत में विशाल काय कलयुगी रावण का दहन कर बुराइयों का अंत का संदेश लोगो में दिया गया । इस अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना की ओर से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी ।
ताकि भारी संख्या में उपस्थित लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके । पुतला दहन के दौरान डॉ अजय कुमार पोद्दार ने मंच के माध्यम से कहा कि उत्तर कोइरी पाड़ा के लोगो को इस आयोजन के लिए सराहना करते हुए कहा कि सदस्यों की आपसी मेलजोल तथा भाईचारा का यह कार्यक्रम जीता जागता उदाहरण है ।
जो प्रत्येक वर्ष इसे सफल बनाता आ रहा है । इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को बुराई पर अच्छाई के विजय का संदेश दिया जाता है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
