• Mon. Apr 6th, 2026

राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026: सरायकेला शैली की ग्रामीण नृत्य प्रतियोगिता के साथ शानदार आगाज़

admin's avatar

Byadmin

Apr 6, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 के अंतर्गत सोमवार को राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में सरायकेला, मानभूम और खरसावां शैली के ग्रामीण नृत्य दल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) यशिमता सिंह एवं निर्णायक मंडली के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के प्रारंभ में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर किया।

 

प्रतियोगिता के पहले दिन सरायकेला शैली के विभिन्न ग्रामीण छऊ नृत्य दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित दलों ने हिस्सा लिया:

नवयुवक संघ छऊ नृत्य क्लब, भंडारीसाई

जय माँ दुर्गा छऊ नृत्य संघ, डूबलाबेरा

श्री श्री शिवशक्ति छऊ नृत्य कला केंद्र, देवगिरिसाई

छऊ डांस क्लब, बाटीडीह

बीर डिबा छऊ नृत्य क्लब, गोविंदपुर

बीना पाणी छऊ नृत्य क्लब, चोके

मरांग बुरु छऊ क्लब, पाटाकोचा

शिव मंदिर छऊ नृत्य क्लब, कोटारचारा

प्रतियोगिता के परिणाम

निर्णायक मंडली के फैसले के बाद अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने विजेताओं के नामों की घोषणा की:

प्रथम स्थान: नवयुवक संघ छऊ नृत्य क्लब, भंडारीसाई

द्वितीय स्थान: जय माँ दुर्गा छऊ नृत्य संघ, डूबलाबेरा

तृतीय स्थान: श्री श्री शिव शक्ति छऊ नृत्य कला केंद्र, देवगिरिसाई

कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हार जीत अधिक महत्वपूर्ण कला और संस्कृति का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि जो दल पुरस्कार से वंचित रहे उन्हें दुखी होने की जरूरत नहीं है ।आप सभी अपनी कला के माध्यम से संस्कृति को जीवित रख रहे हैं जो गर्व की बात है अपनी टीम को और बेहतर बनाइये, सफलता जरूर कदम चूमेगी उन्होंने यह भी घोषणा की किया स्थान पाने वाले दलों का मुख्य मंच पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा और वहां प्रदर्शन का अवसर भी मिलेगा।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में गुरु तपन कुमार पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर पाणी, गुरु विजय कुमार साहू उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, भोला मोहंती, कोऑर्डिनेटर संदीप कवि, बजेंद्र पटनायक, मनोरंजन साहू ,गणेश महतो, संतोष कर, गजेंद्र महंती, अविनाश कवि, सुमित महापात्र, नीरज पटनायक ,पंकज साहू, कुना सामल, गोपाल पटनायक, सिद्धू दरोगा बावरी बंधु महतो अध्यापकों साहू राकेश कवि असित पटनायक कार्यालय कर्मी सभी राजेश महापात्र और कृष्ण सोय सहित अन्य कई गणमान्य लोग कलाकार उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *