
सरायकेला-खरसवाँ जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से एक राहत भरी और हर्षोल्लासपूर्ण खबर सामने आई है।

पारडीह काली मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज के अचानक अस्वस्थ होने की सूचना बीते वृहस्पतिवार को प्राप्त हुई थी।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें तत्काल बेहतर उपचार हेतु हैदराबाद के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जैसे ही यह सूचना क्षेत्र में फैली, चांडिल एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में चिंता व्याप्त हो गई। भक्तों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना कर ईश्वर से प्रार्थना की।
इसी बीच, चांडिल माठिया बांध के महंत इंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि महंत विद्यानंद सरस्वती जी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। शुक्रवार देर रात वे पूर्णतः स्वस्थ होकर सकुशल काली मंदिर लौट आए।
महंत जी के स्वस्थ लौटने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी और राहत का माहौल व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है और लोग इसे ईश्वर की कृपा एवं भक्तों की सच्ची आस्था का परिणाम मान रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
