आदित्यपुर। आदित्यपुर क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर जनअधिकार बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा आज आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियडा) के क्षेत्रीय निदेशक को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बताया कि आदित्यपुर के आरआईटी मोड़ से मिस्री रोड तक सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा, उक्त मार्ग पर कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिसके कारण रात में अंधेरा छाया रहता है। इससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ गया है, जो स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मोर्चा ने प्रशासन से मांग की है कि समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर पुनः चालू किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान मोर्चा के संयोजक रविंद्र बास्के, देवेन लोहार, बलराम हेंब्रम, राजु मुखी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे There is no ads to display, Please add someSubhasish KumarLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation हजारीबाग घटना के विरोध में 2 अप्रैल को मशाल जुलूस, 3 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह सरायकेला : गम्हरिया में अवैध गैस-कटिंग यूनिट पर छापा—एक ओर कालाबाज़ारी, दूसरी ओर उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं ।