• Wed. Apr 1st, 2026

हजारीबाग घटना के विरोध में 2 अप्रैल को मशाल जुलूस, 3 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 1, 2026
आदित्यपुर : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना से पूरे झारखंड में भारी आक्रोश है।
इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 3 अप्रैल को ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है।
वहीं प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन दो चरणों में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को राज्य के सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकालकर लोगों का आक्रोश व्यक्त किया जाएगा। इसके बाद 3 अप्रैल को पूरे राज्य में झारखंड बंद आयोजित किया जाएगा, जिसे सफल बनाने के लिए पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।
भाजपा नेताओं ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए इसकी तुलना निर्भया कांड से भी अधिक भयावह बताया है। उन्होंने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। साथ ही, कांग्रेस के एक मंत्री द्वारा पीड़ित परिवार को दी गई 1 लाख रुपये की सहायता राशि को नाकाफी बताते हुए इसे संवेदनहीनता करार दिया गया।
नेताओं का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बाद इतनी कम सहायता देना पीड़ित परिवार के साथ अन्याय है। भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *