• Wed. Apr 1st, 2026

राजनगर : छोटा कृष्णापुर में भक्ति भाव एवं आस्था के साथ मां मंगला ओषा पूजा हुआ समापन

admin's avatar

Byadmin

Apr 1, 2026

 

 

राजनगर प्रखंड के अंतर्गत ग्राम छोटा कृष्णापुर में बैजनाथ मुखी एवं मोहित मुखी के घर में प्रति वर्ष के तरह इस वर्ष भी भक्ति भाव एवं आस्था के साथ मां मंगला ओषा की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। कार्यक्रम के तहत भक्त श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ कलश लेकर तालाब गए वहां से पूजारी पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के आगमन के दौरान जगह-जगह माता की पारंपरिक शंख ध्वनि व हुड़हुडी के साथ स्वागत करते हुई पूजा की गई।

crescent ad

सभी महिलाएं कलश लेकर झूमते हुए पूजा स्थल पर पहुंचकर सभी श्रद्धालु पूजा अर्चना किये। पूजा के दौरान नये फल , फूल, केन्दु ,चाहर , साल फुल, आम एवं विभिन्न प्रकार के फल , फूल मां मंगला को चढ़ाए। मन्नत उतारने के लिए श्रद्धालुओं ने केला ,नारियल एवं मुर्गा की बली भी दिया गया । महिलाओं ने मां मंगला देवी से अपने परिवार व गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी।

पूजा को सफल आयोजन के, लिए बैधनाथ मुखी, सिन्धू मुखी बिन्दु मुखी ,सूदाम मुखी, अनुरोध मुखी, राहुल मुखी मोहित मुखी , राजाराम मुखी, शिवचरण मुखी , गायत्री मुखी , एवं सत्यनारायण मुखी का अहम योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *