• Tue. Mar 31st, 2026

राजनगर चाॅगुआ में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, 251 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र

admin's avatar

Byadmin

Mar 31, 2026

 

राजनगर (सरायकेला-खरसावां):

crescent ad

श्री श्री सार्वजनिक हरि नाम संकीर्तन समिति, राजनगर चाॅगुआ के तत्वावधान में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में 251 महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

कलश यात्रा हरि मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर खरकई नदी घाट ,मुरुमडीह तक पहुंची, जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद हरि नाम संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु गांव भ्रमण कर पुनः मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ 251 कलश स्थापित कर हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।

पूरे आयोजन के दौरान हरिनाम संकीर्तन की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के उपरांत समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच जलपान का वितरण किया गया।

समिति द्वारा जानकारी दी गई कि चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर अष्टम पहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न संकीर्तन मंडलियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

 

कलश यात्रा को सफल संचालन के लिए कमेटी के अध्यक्ष – श्री अश्विनी महतो , सचिव – रितेश महतो , कोषाध्यक्ष – सोनेलाल महतो , संयोजक- श्री जवाहरलाल महतो , मुख्य संयोजक एवं मूर्ति दाता श्री श्रवण महतो , जमीन दाता – श्री डोमन महतो , सदस्य- दिलीप महतो , अशोक महतो , नरेंद्र महतो , नकुल महतो , उदित महतो ,गुरुचरण महतो , कमलेश्वर महतो , रघुनाथ महतो, जागाय महतो , प्रफुल्लो महतो , शिवचरण महतो, बदल महतो , खिरोद महतो ,सुभाष महतो , रमेश पान , घनश्याम महतो , जगत महतो , राजीव महतो , बाबलू प्रमाणिक महादेव महतो , रूसू महतो , सागर महतो , पवन महतो , विकास महतो ,कृष्णा महतो एवं चाॅगुआ राजनगर ग्रामवासी का सहरनीय योगदान।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *