• Tue. Mar 31st, 2026

भिखराजपुर में शांति समिति की बैठक: प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दिया भाईचारे का संदेश

admin's avatar

Byadmin

Mar 31, 2026

 

धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत भिखराजपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद अब हालात सामान्य करने की दिशा में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

crescent ad

घटना के बाद लागू धारा 144 को हटाते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल करने का प्रयास तेज हुआ है।

इसी क्रम में मंगलवार को धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार की पहल पर बलियापुर थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही दोनों समुदायों के समाजसेवी, बुद्धिजीवी और ग्रामीणों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

बैठक के दौरान सभी ने एक स्वर में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने अफवाहों से दूर रहने की चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने के लिए संवाद की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *